बलिया : स्कूल के पास पहुंचते ही युवक को पटक दी मौत

बलिया : स्कूल के पास पहुंचते ही युवक को पटक दी मौत

बैरिया, बलिया। करंट की चपेट में आने से सुरेमनपुर दियराचंल के वशिष्ठ नगर निवासी अजय यादव (45) पुत्र बरमेश्वर चौधरी की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रेवती पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

अजय यादव पूर्व प्रधान बरमेश्वर चौधरी के पुत्र हैं। वे व्यवसाय के सिलसिले में घर बना कर मधुबनी में रहते हैं। मधुबनी से ही अपना खेत घूमने के लिए गुरुवार को वशिष्ठ नगर गए हुए थे। प्राथमिक पाठशाला वशिष्ठ नगर नंबर दो के पास बिजली का टूट कर गिरे तार की चपेट में आने से अजय यादव अचेत हो गये। ग्रामीणों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अजय यादव की पत्नी के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही दियराचंल में बिजली आपूर्ति बहाल की गई थी। इससे पहले सरयू नदी में बाढ़ आने के कारण एक सप्ताह से विद्युत तार काट दिया गया था।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद