भाजपा सरकार के जनविरोधी कार्यो का विरोध करती रहेगी सपा : मनोज

भाजपा सरकार के जनविरोधी कार्यो का विरोध करती रहेगी सपा : मनोज


बैरिया, बलिया। सपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के तुगलकी फरमानों और जनविरोधी कार्यो का सपा विरोध करती रहेगी। बैरिया विधान सभा के प्रत्येक गांव के युवा सपा के साथ है। अब सरकार की तानाशाही चलने वाली नहीं है। एक सूचना पर युवा जुटकर भाजपा सरकार के प्रत्येक जुर्म का प्रतिकार करेंगे। अब बूट पालिस व पकौड़ा तलने वाला आन्दोलन गांव-गांव में चलाया जायेगा।
सपा नेता ने कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व के दिशा-निर्देश पर बहुत आन्दोलनात्मक कार्य होने है। भाजपा सरकार के गलत कार्यो से देश व प्रदेश की जनता उब चुकी है। भाजपा की गलत नीतियों से अब पानी नाक के ऊपर जा रहा है, जो बर्दाश्त के बाहर है। जनता त्राहि त्राहि कर रही है। गरीबों पर पुलिस लाठी बरसा रही है। रोजगार समाप्त किया जा रहा है। सरकारी संस्थान को निजी हाथों में बेचा जा रहा है। रोजगार के नाम पर संविदा थोप कर युवाओं से सरकार प्रतिशोध ले रही है। इस पर भाजपा में ही खुल कर असहमति सामने आ रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एलान कर दिया है कि 2022 में सपा सरकार बनते ही संविदा समाप्त किया जायेगा। श्री सिंह ने बल देकर कहा कि भाजपा को गरीब और रोजगार से कोई लेना देना नहीं है। इससे भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरु हो गयी है।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया : रसड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से...
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर
बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध
Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल