बलिया : SHO के खिलाफ सड़क जाम कर रात में ही धरना पर बैठे व्यापारी, लगाया बड़ा आरोप

बलिया : SHO के खिलाफ सड़क जाम कर रात में ही धरना पर बैठे व्यापारी, लगाया बड़ा आरोप


बलिया। गड़वार बाजार के व्यापारियों को गुस्सा उस समय अचानक भड़क गया, जब पुलिस ने बेवजह एक व्यापारी को गाली देते हुए पीट दिया। आक्रोशित व्यापारी मंगलवार की रात में ही थाने के सामने सड़क जाम कर धरने पर बैठ गये।
व्यापारियों ने SHO को निलंबित करने के साथ ही उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग शुरू कर दी। मामला बिगड़ता देख कई थानों की फोर्स के साथ एडिशनल एसपी संजय यादव मौके पर पहुंचकर व्यापारियों से वार्ता कर स्थिति को शांत कराया। ASP  ने आक्रोशित जनता को समझाते हुए SHO पर कार्यवाही की बात कही। आक्रोशित व्यापारियों ने एएसपी को तहरीर देते हुए कहा कि SHO जब तक नहीं हटेंगे सभी दुकानें बंद रहेंगी। आरोप लगाया कि व्यापारियों से गाली-गलौज, अवैध तरीके से चलान काटना और हमेशा बेवजह SHO अनिल चंद्र तिवारी विवाद खड़ा करते रहते है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट