बलिया : स्कूल पहुंचते ही उड़े प्रधानाध्यापक के होश

बलिया : स्कूल पहुंचते ही उड़े प्रधानाध्यापक के होश


सिकन्दरपुर, बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के कठौड़ा स्थित जंगली बाबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का ताला तोड़ कर चोरों ने जरूरी कागजात व लाउडस्पीकर पर हाथ साफ कर दिया। इसकी जानकारी प्रधानाध्यापक को बुधवार की सुबह करीब नौ बजे तब हुई, जब वे विद्यालय पहुंचे। घटना की सूचना थाने को दे दी गई है।  

मंगलवार की रात किसी समय चोरों ने मौका पाकर  विद्यालय के ऑफिस का ताला तोड़ दिया और उसमें रखी आलमारी को तोड़कर उसमें से बैंक पासबुक, एमडीएम रजिस्टर सहित कुछ जरूरी कागजात व उसमें रखे लाउडस्पीकर को उठा ले गए। सुबह विद्यालय पहुँचे शिक्षकों ने जब कमरे का ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो चोरों ने दूसरी आलमारी को भी तोड़ने का प्रयास किया था लेकिन सफलता नही मिल पाई।


अजीत पाठक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा