बलिया : तमंचा-कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

बलिया : तमंचा-कारतूस के साथ दो गिरफ्तार


हल्दी, बलिया। हल्दी थाना पुलिस ने क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से दो व्यक्तियों को तमंचा के साथ गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोनवानी की तरफ से हल्दी की ओर एक व्यक्ति जा रहा रहा हैं, जो संदिग्ध है।उपनिरीक्षक सूर्यनाथ यादव अपने हमराहियों सतीश यादव, अभिषेक, रामावतार पटेल व चालक राम सिंह के साथ बसुधरपाह हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर छिप गए। थोड़ी देर बाद एक व्यक्ति आते दिखा। पुलिस ने शक के आधार पर रोका तो वह भागने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। उसके पास से एक तमंचा व 315 बोर का दो जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। उसने अपना नाम अवनीश उर्फ सोनू चौबे पुत्र स्व. परमानंद चौबे (निवासी बाबूबेल, हल्दी) बताया। वही, शुक्रवार की शाम मुखबिर की सूचना पर हल्दी पुलिस ने भरसौता पेट्रोल पंप से तीन किमी पूरब एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इसके पास भी एक तमंचा व दो 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसने अपना नाम आंशु कुमार रजक पुत्र भोला राम (निवासी बाबूबेल, हल्दी) बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ  के खिलाफ 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।

आतीश उपाध्याय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
बलिया : कानपुर में एक अधूरी प्रेम कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने हर किसी को झकझोंर दिया। प्रेमिका की...
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व