बलिया पुलिस को इस मोड़ पर मिली सफलता

बलिया पुलिस को इस मोड़ पर मिली सफलता


बैरिया, बलिया। बैरिया पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान बैरिया तहसील मोड़ से चार पहिया वाहन जेस्ट से छः पेटी (144 केन किंगफिशर) बियर बरामद किया है। बियर को कब्जे में लेकर पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया। साथ ही गिरफ्तार एक अभियुक्त को आबकारी अधिनियम के तहत निरूद्ध कर न्यायालय किया गया। 
एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली की एक जेस्ट कार में बियर लाद कर बिहार जा रहा है। चेकिंग कर रहे उपनिरीक्षक सूर्यपाल ने जेस्ट वाहन से छः पेटी 144 केन किंगफिशर बियर बरामद किया। गाड़ी में सवार युवक से पूछ्ने पर बताया कि बियर बिहार ले जा रहा था। युवक ने अपना नाम विक्की कुमार पुत्र उमेश प्रसाद (दानापुर, थाना दानापुर, जिला पटना बिहार) बताया है। चार पहिया वाहन नम्बर बीआरडी 1 सीएन 0522 को एमबी एक्ट तहत सीज किया गया है। 

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद