बलिया : घाघरा का रूख थोड़ा नरम, पर तबाही बरकरार ; दर्जनों गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

बलिया : घाघरा का रूख थोड़ा नरम, पर तबाही बरकरार ; दर्जनों गांवों में घुसा बाढ़ का पानी


अजीत पाठक
सिकंदरपुर, बलिया। बीते दस दिनों से तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों में अपनी लपकती लहरों से ग्रामीणों की नींद हराम करने वाली सरयू (घाघरा) की धारा अब थमने लगी है। हालांकि इस दौरान खतरा बिंदु से एक मीटर 67 सेमी ऊपर बह रही सरयू ने इलाके में जमकर तांडव मचाया है। तहसील क्षेत्र के विहरा, कठौड़ा, लीलकर, जमुई, खरीद, सिसोटार, पुरुषोत्तम पट्टी व निपनिया के सैकड़ो घरों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगबाग अपना आशियाना छोड़ कर रिंग बंधे पर शरण लिए हुए हैं। 

इस बीच रविवार की सुबह क्षेत्रीय लोगों के लिए राहत भरी रही। नदी के जल स्तर में कमी होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि अभी जलस्तर घटने की दर काफी धीमी है पर उम्मीद जताई जा रही है कि एक दो दिन में जल स्तर काफी घट जाएगा। लीलकर निवासी विनोद कुमार ने बताया कि तीन दिनों से बंधे पर रह रहे हैं लेकिन अभी तक किसी भी तरह का शासनिक या प्रशासनिक सुविधा मुहैया नहीं कराया गया है। यहां तक कि नाव की भी व्यवस्था नही की गई है। इसके चलते सैकड़ो लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। साथ ही मवेशियों को चारा तक नही मिल पा रहा है।

सांसद ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

सरयू के जलस्तर में वृद्धि से उत्पन्न हालात से रूबरू होने के लिए सांसद रविंद्र कुशवाहा ने क्षेत्र के डूहा विहरा, कठौड़ा, लिलकर, जमुई, सिसोटार, बसारिख पुर सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों को  जल्द से सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन भी दिया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार को तड़के हुई गोलीबारी की घटना पूरी तरह प्रायोजित...
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल