बलिया : बाराफवात पर नहीं निकलेगा जुलूस, घरों से मनाएं त्योहार

बलिया : बाराफवात पर नहीं निकलेगा जुलूस, घरों से मनाएं त्योहार


बलिया। बाराफवात त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए किसी भी प्रकार का जुलूस ​नहीं निकलेगा। इसके अलावा त्योहार मनाते समय सोशल डिस्टेंस का पूरा ख्याल रखना जरूरी होगा। इस दौरान कोई सामूहिक कार्यक्रम नहीं होगा। अगर कोई कार्यक्रम होगा भी तो वह प्रशासन की बिना अनुमति के नहीं होगा। अनुमति में जो शर्तें होंगी उसी के अनुरूप कार्यक्रम भी होगा। जिलाधिकारी ने सलाह देते हुए कहा कि त्योहार घरों से ही सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मनाया जाए तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। पर्व के साथ खुद की सुरक्षा का भी ख्याल रखना सबके लिए जरूरी है। बैठक में सभी आयोजकों को भी आमंत्रित किया गया था। सभी मौजूद लोगों ने जिलाधिकारी की इस बात का समर्थन करते हुए जुलूस नहीं निकालने के निर्णय ​का स्वागत किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ, अपर जिलाधिकारी रामआसरे, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह, सीओ सिटी अरूण सिंह, कोतवाल विपिन सिंह आदि मौजूद थे।




Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली