बलिया में Road Accident : युवा पुत्र की मौत, पिता रेफर
On

बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नदौली के पास ट्रक की चपेट में आने से पुत्र की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कटियारी निवासी सुनील चौहान (32) अपने पिता हरदेव चौहान (60) के साथ रविवार की शाम कही शादी कार्यक्रम में गये थे। लौटते समय पिता-पुत्र कटियारी रेलवे क्रॉसिंग से पहले नदौली के पास पहुंचे थे, तभी उनकी बाइक में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे सुनील की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, सुनील के पिता हरदेव चौहान को घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

रोहित सिंह मिथिलेश
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
18 Mar 2026 23:39:54
Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण और उत्साहपूर्ण पर्व है। नौ दिनों तक चलने वाला...

Comments