बलिया पुलिस को मिली सफलता : 33 गोवंश लदा ट्रक बरामद, लेकिन...

बलिया पुलिस को मिली सफलता : 33 गोवंश लदा ट्रक बरामद, लेकिन...

बैरिया, बलिया। राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर स्थित बैरिया थाना क्षेत्र के चांद दियर चौकी के पास से पुलिस ने गुरुवार की भोर में ट्रक पर लदे 33 गोवंशों को बरामद किया। वहीं, ट्रक पर सवार दो  तस्कर व ट्रक चालक कोहरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। गोवंशों को ट्रक में ठुस ठुस कर भरा गया था। 

मुखबिर की सूचना पर चौकी इंचार्ज चांद दियर के प्रभारी गणेश पांडे व उनके हमराहियों ने तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर चांद दियर चौकी के सामने घेराबंदी कर दी। इसी बीच, सामने से ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक को रोकने का इशारा किया, लेकिन ट्रक लेकर चालक भाग निकला। वही, जय प्रभा सेतु के पास ट्रक खड़ा कर दो तस्कर व चालक फरार हो गये। पुलिस पीछा करते हुए पहुंची तो ट्रक जय प्रभा सेतु के पास खड़ी पायी गयी। पुलिस ने ट्रक को चेक किया तो 33 गोवंश ठूस ठूस कर लादे गए मिले, जिनमें एक बछिया व 32 बैल है। 

पुलिस ने ट्रक को भगवानपुर गो आश्रय केंद्र पहुंचाया, उसमें से 6 बैलों की मौत हो चुकी थी। शेष 27 गोवंशो मे 26 बैल एक बछिया जिंदा थी। सभी को भगवानपुर गो आश्रय केंद्र को सौंप दिया गया। वहीं मृत गोवंशो को चिकित्सीय परीक्षण के बाद दफना दिया गया। एसएचओ शिव शंकर सिंह ने बताया कि ट्रक पर नंबर स्पष्ट नहीं है। यह ट्रक बिहार के रास्ते बंगाल के बूचड़ खाने जा रहा था, जिसे चांद दियर चौकी इंचार्ज ने कब्जे में ले लिया है। अज्ञात चालक व पशु तस्कर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। ट्रक के चेचिस नंबर से मालिक का पता लगाया जा रहा है। ट्रक चालक और तस्कर को पुलिस ढूंढ रही है।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार को तड़के हुई गोलीबारी की घटना पूरी तरह प्रायोजित...
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल