बलिया : रोते हुए 'ठिकाना' ढूंढने निकली थी सौतेली मां की सताई बेटी, फिर...

बलिया : रोते हुए 'ठिकाना' ढूंढने निकली थी सौतेली मां की सताई बेटी, फिर...


मनियर, बलिया। कथित तौर पर सौतेली मां द्वारा प्रताड़ित बालिका को पंचों द्वारा समझा-बुझाकर पुनः उसकी सौतेली मां को हिदायत के साथ शुक्रवार को हवाले किया गया। पंचों ने कहा कि यदि बालिका को कुछ हुआ तो उसकी सारी जिम्मेदारी उसकी सौतेली मां की होगी। इस बात की लिखित भी दी।
बतातें चलें कि मनियर थाना क्षेत्र के मनियर बलिया मार्ग पर स्व. राम नारायण सिंह कोल्ड स्टोरेज के पास गौरा बंगही में बुधवार को एक 13 वर्षीय बालिका सड़क पर रोते हुए मिली थी। पूछताछ करने पर उक्त बालिका ने अपना नाम व पता बताया। उसका कहना था कि मेरी सौतेली मां मुझे मारपीटकर घर से बाहर निकाल दी। बोली कि घर पर रहोगी तो तुम्हें काट दूंगी। डरी सहमी बालिका रिगवन से पैदल मनियर बस स्टैंड पहुंची। उसके बाद वह मनियर बलिया मार्ग होते हुए रोती जा रही थी। लड़की को लोगों ने गौरा बगहीं में एक परिवार के घर सुरक्षित रखा। इसी बीच, लड़की अपनी मौसी से फोन पर बात की। मौसी की सूचना पर उसकी सौतेली मां अपने मायके के एक व्यक्ति के साथ शुक्रवार को गौरा बंगही पहुंची। वह अपने साथ लड़की को ले जाने के लिए कहने लगी। हालांकि लड़की अपनी सौतेली मां के साथ जाने के लिए तैयार नहीं थी। वह अचेत होकर गिर पड़ी। होश आने पर उसका कहना था कि मां मुझे मारपीट कर खदेड़ दी, जबकि उसकी सौतेली मां का कहना था कि मैं दूसरे घर गई थी, तब तक वह घर से निकल कर चली गई। दोनों को समझा-बुझाकर भेजा गया। उसकी मां को सख्त हिदायत दी गई कि अगर ज्योति के साथ कोई अनहोनी होती है तो सारी जिम्मेदारी उसकी (मां) होगी। इस मौके पर सरवार ककरघट्टी के प्रधान रामदेव यादव, जिला पंचायत वार्ड नंबर 16 के सदस्य जेपी यादव, अरविंद गुप्ता, लड्डू पाठक, देवेंद्र यादव पूर्व प्रधान ककरघट्टा, विजय यादव, सुरेंद्र सिंह, रीना देवी, बेचू यादव, गोवर्धन यादव सहित इत्यादि लोग मौजूद रहे।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत
बलिया : बांसडीह कस्बा निवासी युवा व्यवसाई की मौत देवरिया जनपद की बिहार सीमा के पास ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर...
बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन
NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक
एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार
टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक