नागालैंड में रक्तदान करने के बाद बलिया के राजीव को मिला यूपी का फर्स्ट ब्लड डोनर खिताब

नागालैंड में रक्तदान करने के बाद बलिया के राजीव को मिला यूपी का फर्स्ट ब्लड डोनर खिताब

बलिया। राष्ट्रीय रक्तदाता राजीव ने नागालैंड की राजधानी कोहिमा में जाकर नागा हॉस्पिटल कोहिमा में रक्तदान किया। वहां के रक्तकोष प्रभारी ने उन्हें उत्तर प्रदेश का पहला रक्तदाता का सम्मान दिया। बता दें कि राजीव उत्तर प्रदेश से पहले ऐसे रक्तदाता है, जो नागालैंड की राजधानी कोहिमा में जाकर रक्तदान किए हैं। 

समाज के युवाओं को राजीव ने संदेश दिया है कि रक्तदान कहीं भी किया जा सकता है। कम से कम हमारे देश और समाज के युवा अपने स्थानीय ब्लड बैंक में जाकर रक्तदान कर सकते हैं। राजीव ने अपने लिखी पुस्तक को वहां का ब्लड बैंक और नागा रेस्टोरेंट में लोगों के बीच बांटने के साथ ही उनको रक्तदान के लिए जागरूक किया। रक्तदान के प्रति समर्पण और नि:स्वार्थ भाव के लिए राजीव को देश और विदेश में तमाम सम्मान मिल चुका है।

प्रयागराज डीएम ने किया सम्मानित

प्रयागराज के जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने अपने हाथों से राजीव को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कहा‌ कि हमारे समाज के युवाओं को आप से प्रेरणा लेनी चाहिए। रक्तदान करने के प्रति जागरूक होना चाहिए, क्योंकि 1000 लोगों में सिर्फ 8 लोग ही स्वैच्छिक रक्तदान करते हैं। प्रयागराज के जिलाधिकारी ने कहा कि आप गर्व है। वास्तव में आप समाज और देश के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद