बलिया : युवक का शव मिलने से मचा हड़कम्प, जुटी भीड़ ने की शिनाख्त

बलिया : युवक का शव मिलने से मचा हड़कम्प, जुटी भीड़ ने की शिनाख्त


बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार से सटे देवकी छपरा गांव के पास भागड़ नाला में एक युवक का शव पानी में उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार की सुबह कुछ युवक मछली मारने के लिए भागड़ नाला के किनारे गए, जहां एक एक शव उतराया देख शोर मचाना शुरू किया। देखते ही देखते काफी लोग वहां एकत्र हो गए। फोर्स के साथ पहुंचे उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। शव की पहचान जयपाल उर्फ मनसा राम (45) पुत्र मनोहर (निवासी : बहेटा घाट, थाना बइहर, जिला बालाघाट मध्यप्रदेश) के रूप में हुई। वह रानीगंज में बलराम मिश्र के कटरा में रहता था और अगल-बगल सुनार पट्टी के सुनारों के दुकान का कचरा उठाकर नाले में जाकर साफ करता था। उसमें से निकले सोना-चांदी बेचकर पैसा कमाता था, जिसे सोनारों के भाषा में निअड़ीया कहा जाता है।इसकी मौत कैसे हुई? इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हो पाएगी।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद