बलिया : SC कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर सम्पन्न

बलिया : SC कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर सम्पन्न

बलिया। सतीश चन्द्र कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा एक दिवसीय शिविर का शुभारम्भ प्राचार्य डाॅ. बैकुण्ठ नाथ पाण्डेय व विभागाध्यक्ष रसायन शास्त्र डाॅ. रणवीर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन संग पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान स्वयं सेवक तथा स्वयं सेविकाओं को स्वच्छता, शिक्षा, जल संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण से होने वाले लाभ एवं हानि के प्रति चेतना जागृत की गयी। 

इसी कड़ी में असिस्टेंट प्रोफेसर रसायन शास्त्र डाॅ. सुरेश चन्द्र यादव व असिस्टेंट प्रोफेसर शिक्षाशास्त्र डाॅ. जयशंकर  सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा करते हुए पारिस्थितिकी संतुलन पर विशेष जोर दी, ताकि आने वाली पीढ़ी को भी स्वच्छ वातावरण मिल सकें। प्राचार्य डाॅ. बैकुण्ठ नाथ पाण्डेय ने समस्त स्वयंसेवक तथा स्वयंसेविकाओं से राष्ट्रीय सेवा योजना के संदर्भ में सामान्य परिचर्चा की। इस मौके पर राजीव चौबे, कृष्णा नंद उपाध्याय, अजीत पाठक इत्यादि मौजूद रहे। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ प्रवीण पायलट ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार  व्यक्त किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट 25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
बलिया : शैक्षिक सत्र 2025-26 में माह जनवरी एवं फरवरी में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम...
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला