बलिया : बारिश की बूंदों से पता चला घर में हुई चोरी, सहमा परिवार

बलिया : बारिश की बूंदों से पता चला घर में हुई चोरी, सहमा परिवार


बेरुआरबारी, बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने छत के सहारे घर में घुस कर लाखों रुपये के गहना, एलईडी टीवी, वूफर सिस्टम सहित कीमती साड़ियों पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहे है। 

ज्ञानपुर निवासी तेजबहादुर सिंह बृहस्पतिवार की रात खाना खाने के बाद सपरिवार छत पर सोने चले गए। रात में छत के सहारे घर के अंदर प्रवेश कर चोरों ने दो कमरों में बक्से में रखें गहने व कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित तेज बहादुर सिंह की पत्नी मीरा देवी आशाबहू कार्यकत्री है। वे अपनी लड़की की शादी के लिए धीरे-धीरे एक मंगलसूत्र, तीन सोने की अंगूठी, दो पायल बनवाई थी, जिस पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। साथ ही 20 कीमती साड़ियां, दो मोबाइल, ₹5000 नगद भी चुरा लिया। इसकी जानकारी रात लगभग एक बजे के करीब घरवालों को तब हुई, जब अचानक वर्षा होने लगी। छत पर सो रहे लोग नीचे आए तो घर के अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। 

प्रमोद कुमार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली