बलिया : वृद्ध को L1 हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

बलिया : वृद्ध को L1 हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती


मनियर, बलिया। 75 वर्षीय वृद्ध को कोरोना संक्रमित होने के कारण जिलाधिकारी के निर्देश पर आई एंबुलेंस ने L1 हॉस्पिटल पहुंचाया। वृद्ध की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। उक्त आशय की जानकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. संजय तिवारी ने दी। 
मनियर वार्ड नंबर 4 का एक वृद्ध प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर 27 अगस्त 2020 को इलाज कराने के लिए गया था। वह क्षय रोग तथा सांस का मरीज था। कोरोना के लक्षण के संदेह होने पर उसकी जांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर ही कोविड 19 एंटीजन कीट से कराया गया, जिसमें कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।  स्वास्थ्य विभाग के लोगों ने उक्त मरीज को L1 हॉस्पिटल में भर्ती कराने की सलाह दी, लेकिन उक्त वृद्ध के परिजन भर्ती कराने के लिए तैयार नहीं थे। इसकी सूचना जिलाधिकारी को दी गई। फिर, जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले से एंबुलेंस आई। इसके अलावा तहसील स्तर से भी टीम आई, जो मनियर थाना के सहयोग करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वृद्ध के परिजनों को भर्ती कराने के लिए राजी कर पाई।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक