बलिया : बच्चों में Uniform वितरित कर BEO ने दिया यह संदेश

बलिया : बच्चों में Uniform वितरित कर BEO ने दिया यह संदेश



बलिया। शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश दुबे ने कहा कि बच्चों में सबसे पहले अनुशासन का भाव पैदा करना आवश्यक होता है। इसमें प्रमुख दायित्व माता पिता के साथ शिक्षक का होता हैं। बगैर अनुशासन बच्चो के भविष्य को तराशा नहीं जा सकता। अनुशासन के लिए ही विद्यालयों मे ड्रेस कोड लागू किया जाता हैं। ऐसे में सभी शिक्षक का दायित्व है कि बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने-जाने, पठन-पाठन एवं शारीरिक शिक्षा का कार्यक्रम निर्धारित कर बच्चों से उनका अनुपालन सुनिश्चित कराये। खंड शिक्षा अधिकारी श्री दुबे प्राथमिक विद्यालय पाण्डेयपुर पर छात्रों को ड्रेस वितरण के बाद उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर ग्राम सभा की प्रधान सुमन मिश्रा, प्रधानाध्यापक मणिन्द्र राय, शिक्षक प्रियंका, अर्चना सिंह, अमित कुमार मिश्र, रम्भा इत्यादि उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित