बलिया : 0 से 19 वर्ष तक का कोई भी व्यक्ति ले सकता है यह दवा

बलिया : 0 से 19 वर्ष तक का कोई भी व्यक्ति ले सकता है यह दवा


बलिया। मुख्य विकास अधिकारी विपिन जैन ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेदुआ में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  उन्होंने कुछ बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर इसकी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पूरे जनपद में 0 से 19 वर्ष तक का कोई भी बालक या व्यक्ति इस दवा को खाने से छूटे नहीं। इस अवसर पर आरबीएसके के नोडल अधिकारी डॉ हरिनन्दन प्रसाद ने स्वयं एक गोली खाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
सीडीओ जैन ने कहा कि 0-19 वर्ष के सभी बच्चों की आंत में कृमि संक्रमण का खतरा रहता है। इसलिए हर छह महीने पर उनको यह दवा जरूर खानी चाहिए। कृमि मनुष्य की आंत में रहते हैं और जीवित रहने के लिए, मानव शरीर के जरूरी पोषण तत्व खाते हैं। स्वच्छता नहीं होने या संक्रमित मिट्टी के संपर्क में आने पर कृमि संक्रमण होता है। इस अवसर पर सीएमओ डॉ जितेन्द्र पाल, नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सिद्धार्थ  दुबे, नगरीय पीएचसी के प्रभारी डॉ एसबी सिंह, डॉ केशव प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के केवरा चट्टी पर वाहनों में हवा भरने वाली बड़ी टंकी फटने से पत्नी की...
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
हल्देश्वर नाथ पुरातन शिव मंदिर से निकली 'बाबा' की भव्य बारात