बलिया : 02 नवम्बर से एक सप्ताह तक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मौजूद रहेंगे BLO

बलिया : 02 नवम्बर से एक सप्ताह तक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मौजूद रहेंगे BLO


बैरिया, बलिया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निकाय चुनाव के लिए त्रुटि रहित मतदाता सूची का कार्य संपादित कराने के लिए 02 नवम्बर से एक सप्ताह तक लगातार संबंधित बीएलओ अपने-अपने बूथों पर सुबह दस बजे से सायं चार बजे तक मौजूद रहेंगे। उप जिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र ने यह निर्देश जारी करते हुए संबंधित बीएलओ से कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं करने की अपेक्षा की है। 

चेताया है कि मतदाता सूची के कार्य में लापरवाही अक्षम्य होगी, और ऐसा करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बीएओ की बैठक मे एसडीएम ने बताया कि मतदाता सूची में नाम संलिप्तता दावा प्रारूप 15 पर, आपत्ति प्रारूप 16 पर, सम्मिलित आपत्ति प्रारुप 17 पर, नाम रखने पर आपत्ति प्रारूप 18 पर दर्ज किया जाएगा।समस्त बुथो पर निर्वाचक नामावली रखी जाएगी। वार्ड के सभी लोग उसका अवलोकन कर सकेंगे। उसी आधार पर दावा आपत्ति ली जाएगी।वही पर फार्म भी भरना होगा। उन्होंने संबंधित मतदाताओं से सहयोग की अपेक्षा की है। उक्त बातें उप जिलाधिकारी ने मंगलवार को बीएलओ की बैठक में कहीं। इस बैठक में समस्त बीएलओ के अलावा निर्वाचन नोडल अधिकारी सीडीपीओ राकेश यादव, सुपरवाइजर राजस्व निरीक्षक महेंद्र सिंह, सुरेश राम, विजय यादव, लक्ष्मण गुप्ता आदि मौजूद रहे।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे