लॉकडाउन में ऐसा दिखने लगा बलिया का यह रेलवे स्टेशन
On



बैरिया, बलिया। छह महीने से दलछपरा हाल्ट स्टेशन पर किसी भी ट्रेन के ना रुकने से यहां यात्रियों की आवाजाही बंद है, लिहाजा प्लेटफार्म पर घास-फूस उग गया है। वहीं, संबंधित ठेकेदार द्वारा टिकट घर में ताला बंद कर दिए जाने से वीरान पड़े प्रतीक्षालय असमाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका।
उल्लेखनीय हैं कि दलछपरा हाल्ट स्टेशन की पूरी व्यवस्था ठेकेदार के जिम्मे है, किंतु कोरोना संक्रमण में लॉकडाउन के कारण पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन बन्द होने से यहां कोई भी ट्रेन नहीं रुकती है। इससे स्टेशन व प्लेटफार्म की साफ सफाई ठेकेदार ने नहीं कराया है, जिससे प्लेटफॉर्म पर जंगल उग गया है। गौरतलब है कि नारायणगढ़, श्रीनगर, दलछपरा, देवपुर मठिया, झरकटहा सहित आसपास के दर्जन भर गांवों के यात्रियों के अलावा सैकड़ों सब्जी उत्पादक व दुग्ध उत्पादक इसी स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन में अपना उत्पादन लाद कर शहरों में बेच कर अपने परिवार का आजीविका चलाते थे, उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
शिवदयाल पांडेय 'मनन'
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
19 Mar 2026 06:28:47
मेषयश और कीर्ति में वृद्धि होगी। किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचें। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने...



Comments