तमंचा-कारतूस और शराब के साथ बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा बड़ा अपराधी

तमंचा-कारतूस और शराब के साथ बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा बड़ा अपराधी


बैरिया, बलिया। बैरिया पुलिस ने शनिवार की देर शाम मधुबनी निवासी सत्येन्द्र यादव उर्फ सतन यादव को 10 लीटर कच्ची शराब, आधा किलो यूरिया, 100 ग्राम नौशादर व 315 बोर का तमंचा और एक जिन्दा कारतूस के साथ मधुबनी के हरिशंकरी चबूतरा के पास से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह झोले में शराब बनाने का सामान व शराब लेकर रेलवे लाइन के बगल से कही जा रहा था।
एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि चौकी इचांर्ज सुरेमनपुर मन्तोष सिंह अपने सहयोगियों के साथ गश्त पर निकले थे, तभी सत्येन्द्र यादव उर्फ सतन झोला और जरिकेन लिए जा रहा था। चौकी इचांर्ज ने उसे रोकने का इशारा किया तो वह भागने लगा।सिपाहियों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। जांच करने पर उसके पास अवैध अपमिश्रित शराब, शराब बनाने का सामान, कट्ठा व जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। बैरिया पुलिस द्वारा सत्येन्द्र यादव को धारा 272, 273, 60 (1) के आलावा 3/25 आर्मस एक्ट के तहत चालान न्यायालय को सुपुर्द कर दिया। एसएचओ के अनुसार पकड़ा गया आरोपी बैरिया थाने का टॉप टेन का अपराधी है।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित...
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal