बलिया डीएम ने लिया सुरहाताल पक्षी महोत्सव की तैयारियों का जायजा

बलिया डीएम ने लिया सुरहाताल पक्षी महोत्सव की तैयारियों का जायजा


बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सुरहा ताल पक्षी महोत्सव 2022 की तैयारियों का जायजा लिया। वहां पर उन्होंने लगने वाले फूड स्टालों और सफाई की व्यवस्था देखी। साथ ही उन्होंने महिलाओं और बच्चों की सुविधा के लिए शौचालय के निर्माण का भी निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्देश दिया कि नौकायन करने आने वाले सैलानियों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाए और उन्हें नौकायन कराते समय लाइफ जैकेट अवश्य पहनाई जाए। साथ ही सीमित लोगों को ही नावो पर बैठाया जाए जिससे कि किसी प्रकार की दुर्घटना ना हो।

उन्होंने हनुमानगंज ब्लॉक के बीडीओ को निर्देश दिया कि महोत्सव के समय किसी प्रकार की असुविधा ना होने पाए। लोग सुबह से ही प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए आने लगेंगे। जिलाधिकारी स्वयं कल सुबह छ: बजे प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए आएंगी। उन्होंने निर्देश दिया कि महिलाओं, बच्चों और आमजन लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की जाए। साथ ही लोगों के बैठने के लिए बेंचे लगाई जाए और बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलों की व्यवस्था की जाए। कल सुरहा ताल पक्षी विहार के लोगो (शुभंकर) का अनावरण जिलाधिकारी और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट से किया जाएगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर