बलिया : बेटी की ससुराल के लिए निकले थे पिता, कुआं में मिला शव

बलिया : बेटी की ससुराल के लिए निकले थे पिता, कुआं में मिला शव


बेरुआरबारी, बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के शिवपुर में एक अधेड़ की मौत कुआं में गिरने से हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कुआं से निकालने के साथ ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शिवपुर निवासी मुन्नीलाल पासवान (58) रविवार की सायं घर से अपनी पुत्री के यहां जाने के लिए निकले थे। इसके चलते परिवार के सदस्य खोज बीन नहीं किये। बुधवार की सुबह घर से कुछ ही दूरी पर कुआं के पास से एक व्यक्ति गुजरा तो दुर्गन्ध आ रही थी। कुआं में जाकर देखा तो उसके होश ही उड़ गए। हो-हल्ला सुन सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव, एसआई राम अनुज शुक्ल, अखिलेश पांडेय मौके पर पहुंच गये। इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं। मृतक के चार पुत्र वीरेंद्र, हीरेन्द्र, संजय व मंजय ने बताया कि रविवार की शाम पिता जी हमारे बहन के घर जाने के लिए कह कर घर से निकले थे।

प्रमोद कुमार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक