बाढ़ क्षेत्र का सच देखने पहुंची बलिया डीएम सौम्या अग्रवाल

बाढ़ क्षेत्र का सच देखने पहुंची बलिया डीएम सौम्या अग्रवाल

बलिया। जिलाधिकारी ने खमनपूरा में बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने टोंस नदी में फीलिंग का कार्य देखा और एक्ससीएन बाढ़ खंड और एक्ससीएन सिंचाई खंड को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नरही बैरिया में उन स्थानों को भी देखा, जहां पर बाढ़ से खेती की भूमि प्रभावित हो गई है। उन्होंने एसडीएम सदर प्रशांत नायक और अधिशासी अभियंता बाढ़ और अधिशासी अभियंता सिंचाई से बात कर निर्देश दिया कि इस समस्या को गंभीरता से लिया जाए। बाढ़ के पानी को खेतों से बाहर निकालने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए, जिससे कि किसान अपनी आगे की खेती कर सकें।

जिलाधिकारी ने सोहांव के ब्लाक प्रमुख बंशीधर यादव से भी गांव की समस्याएं पूछी और उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया। ब्लाक प्रमुख ने जिलाधिकारी को बताया कि बारिश के समय गंगा का पानी खेतों में आकर भर जाता है, लेकिन उनके निकासी की व्यवस्था ना होने के कारण पानी खेतों में लगभग तीन महीने तक रुका रह जाता है। इसके कारण किसान खेती नहीं कर पाते हैं। इसके लिए जिलाधिकारी ने एक्सईएन बाढ़ खंड और सिंचाई खंड को निर्देश दिया कि पानी की निकासी की व्यवस्था का प्रोजेक्ट बनाकर उनके सम्मुख जल्द से जल्द लाया जाए जिससे की आगे की कार्यवाही की जा सके और लोगों को बाढ़ के पानी की समस्या से बचाया जा सके।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित...
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal