फिर उसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा...

फिर उसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा...


फिर उसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा...
बड़ा ही पढ़ाकू छात्र था वह, कक्षा में आता था प्रथम,
स्कूल से कालेज तक नंबर, अधिक आते उसी के हरदम।
शिक्षक हो या छात्र हर कोई उसी की मिसाल देता था,
बात भी सही थी, कि कोई भी छात्र नहीं था उसके सरेखा।

फिर उसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा...
मल्टीनेशनल कंपनी में जाब और दौलत आयी बेशुमार,
आलीशान बंगला, नौकर चाकर, द्वार पर खड़ी मोटर कार।
लोग कहने लगे थे 'कितना होनहार लड़का है यह भी,
बदल डाली है जिसने पूरे परिवार की भाग्य की रेखा।

फिर उसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा...
नौकरी विदेश में थी, तो शादी भी वहीं पर हो गई,
घर परिवार और गांव जवार में सिर्फ चर्चा होती रह गई।
माता-पिता, भाई-बंधु किसी को भी नहीं बुलाया उसने,
उन्नति पथ के सब अवरोधों को उसने उठा उठाकर फेंका।

फिर उसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा...
बीता समय और माता-पिता बूढ़े हो भगवान को प्यारे हो गये,
लगा रक्खे थे अपने बेटे से वे अब नष्ट अरमान सारे हो गये।
कमाल आधुनिक शिक्षा का रहा या खामी परवरिश की,
या फिर दोष किसी का नहीं, ऐसी ही रही होगी विधि की लेखा।

फिर उसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा...


विंध्याचल सिंह
शिक्षक
यूपीएस कम्पोजिट बेलसरा, चिलकहर
 बलिया (उ.प्र.)

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट