50 फीट ऊंचे पुल से घाघरा में कूदी महिला Ballia News
On



बैरिया/मांझी। गुरुवार की सुबह एक बदहवास महिला यूपी-बिहार को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु से करीब 50 फुट नीचे घाघरा नदी में छलांग लगा दी। इस बीच, नदी में बह रही महिला पानी के भीतर बने मिट्टी के एक टीला में फंस गई। हालांकि महिला ने कूदने की बात से इंकार किया है। वह असंतुलित होकर गिरने की बात कह रही है।
महिला को पानी में बहते देख दुर्गापुर निवासी मुसाफिर चौधरी, नन्हे चौधरी तथा घूर बिगन चौधरी ने जान जोखिम में डालकर छोटी नौका के सहारे उसे गहरे पानी से बाहर निकाला। इसकी सूचना मिलते ही पहुंची मांझी थाना पुलिस ने महिला को कब्जे में लेकर पीएचसी मांझी में भर्ती करा दिया। बरामद महिला यूपी के बैरिया थानांतर्गत इब्राहिमाबाद निवासी बिन्दा यादव की पत्नी सरिता यादव बताई जा रही हैं। घटना की सूचना पाकर जय प्रभा सेतु तथा दुर्गापुर घाट पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
25 Mar 2026 06:22:53
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...



Comments