बलिया : खेत में सोये युवा किसान को धारदार हथियार से किया घायल

बलिया : खेत में सोये युवा किसान को धारदार हथियार से किया घायल

बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के चक्की चांद दियर गांव में सोमवार की रात मूली की फसल की रखवाली कर रहे किसान को पुरानी रंजिशवश मनबढ़ों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। वही, लाठी-डंडे से पीटकर भी घायल किया। रात में किसान के चीखने चिल्लाने पर कुछ लोग मौके पर पहुंचे तब तक हमलावर भाग खड़े हुए। 

चांद दियर चौकी क्षेत्र के चक्की चांद दियर गांव निवासी उदेश यादव (42) अपने खेत में सोमवार की रात फसल की रखवाली के लिए सोए हुए थे। आधी रात के बाद पांच की संख्या में हमलावर आए। पहले चाकू मारा, फिर लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की। गांव के ही सुनील यादव, पंकज यादव, लालू यादव, राजकुमार यादव, बहाली यादव के खिलाफ पीड़ित ने तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि घायल को चिकित्सीय परीक्षण और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरांत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद