बलिया : इस प्राथमिक विद्यालय को गोद लेकर विधायक ने किया दावा, 'बनाऊंगा यूपी का आदर्श स्कूल'

बलिया : इस प्राथमिक विद्यालय को गोद लेकर विधायक ने किया दावा, 'बनाऊंगा यूपी का आदर्श स्कूल'

बलिया। शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर को फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव ने न सिर्फ गोद लिया, बल्कि विद्यालय पर पहुंचकर उसके विकास का मैप भी तैयार किया। विधायक ने सभी शिक्षकों के साथ मीटिंग कर घोषणा किया कि इस विद्यालय को मॉडल विद्यालय बनाऊंगा। यह विद्यालय न सिर्फ जनपद, अपितु प्रदेश का आदर्श विद्यालय बनेगा।

प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर पर पहुंचे विधायक ने विद्यालय को मुख्य मार्ग से पक्की सड़क से जोड़ने के अलावा चाहरदीवारी, डेस्क बेंच, सोलर सिस्टम, आरओ प्लांट, स्मार्ट क्लास, स्कूल कैम्पस का सुंदरीकरण व अतिरिक्त कक्षा कक्ष की व्यवस्था करने की घोषणा की।

विधायक ने विद्यालय के सभी शिक्षकों से परिचय कर निवेदन किया कि मैं इस क्षेत्र का जनप्रतिनिधि होने के नाते स्कूल को सुंदर वातावरण मुहैया करा दूंगा, लेकिन आप गुरुजन गुणवत्ता परक शिक्षा का वातावरण पैदा करें। इससे यह विद्यालय मेरी सोच के अनुरूप बन सकता है। विद्यालय के सभी शिक्षक संध्या पांडेय, अंजली तोमर, शिक्षा मित्र रीना चौहान, कुमकुम सिंह, प्रिया त्रिपाठी, अवधेश कुमार के अलावा रसोईया उपस्थित रही। वहीं, इस पुनीत कार्य के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार यादव ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली