बलिया : कटे होठ एवं तालु वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर

बलिया : कटे होठ एवं तालु वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर


शिवदयाल पांडेय मनन
बैरिया, बलिया। जन्म से कटे होठ एवं तालु वाले मरीजों को ऑपरेशन कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पर शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आठ मरीजों को आपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। सरकार ने मुहिम चलाकर ऐसा शिविर जनपद के सभी अस्पतालों में 12 दिसंबर से 23 दिसंबर तक चलाने का कार्यक्रम घोषित किया है। 

शिविर में जांच कर रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा के अधीक्षक डॉ आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि कटे हुए होठ एवं कटे तालु वाले मरीजों इस मुहिम से खुशी मिलने वाली है। पंजीकरण के बाद उन्हे लखनऊ भेजकर ऑपरेशन कराया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट अवार्नेस असिस्टेंट नीरज शर्मा के मोबाइल नंबर 9565 4370 56 पर संपर्क किया जा सकता है।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि कटे होठ और कटे तालु वाले मरीज कहीं भी दिखे तो उन्हें शिविर में लाकर पंजाकरण कराएं। उन्हें चिन्हित कर ऑपरेशन कराया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दिया कि शिविर में पहुंचने से वंचित रहने  वाले मरीजों को जिला अस्पताल में भी पंजीकरण किया जाएगा। शिविर में डॉ आशीष श्रीवास्तव के अलावा चिकित्सा अधिकारी आरबीएस डॉ मनोज उपाध्याय,डॉ संतोष कुमार, गणेश यादव, डा सतीश ने रोगियों का परीक्षण किया।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद