बलिया में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई : 180 बकायेदारों का काटा कनेक्शन, 36 पर मुकदमा

बलिया में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई : 180 बकायेदारों का काटा कनेक्शन, 36 पर मुकदमा


श्वेता पाठक
सिकन्दरपुर, बलिया। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बकाया बिल वसूलने के लिए सख्त रवैया अपना लिया है। बिजली बिल बकायेदारों के खिलाफ हर रोज सघन अभियान चलाया जा रहा है। विद्युत बिल के बड़े बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान के तहत बुधवार को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय आरके सिंह के नेतृत्व में मनियर कस्बे में बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान कस्बे के 180 बड़े बकायेदारों का विद्युत विच्छेदन किया गया वहीं विद्युत चोरी करने वाले 36 लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई। विभाग की इस बड़ी कार्रवाई के बाद कस्बे में हड़कंप मचा है।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि जिन लोगों का विद्युत विच्छेदन किया गया है वो बड़े बकायेदार हैं। इस दौरान उन्होंने अन्य बकायेदारों से जल्द से जल्द बिजली बिल जमा करने को कहा। कहा कि बिजली बकायेदारों और विद्युत चोरी को पकड़ने का यह अभियान जारी रहेगा। इस दौरान उपखंड अधिकारी आरके यादव, अवर अभियंता संजय यादव, आलमगीर अंसारी, कैलाश राव के अलावा लाइनमैन व संविदाकर्मियों के साथ मनियर थाने की पुलिस भी मौजूद रही।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार को तड़के हुई गोलीबारी की घटना पूरी तरह प्रायोजित...
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल