बलिया : परिषदीय, सहायता व मान्यता प्राप्त स्कूल संचालन को लेकर बीएसए ने जारी किया यह आदेश

बलिया : परिषदीय, सहायता व मान्यता प्राप्त स्कूल संचालन को लेकर बीएसए ने जारी किया यह आदेश

बलिया। बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय, सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन को लेकर बीएसए शिवनारायण सिंह ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी है। बीएसए ने कहा है कि भीषण गर्मी को देखते हुए निर्देशित किया गया था कि परिषदीय विद्यालय, सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त विद्यालय अपराह्न 12:30 बजे तक प्रत्येक दशा में समस्त छात्र-छात्राओं को विद्यालय से छोड़ दें, पर शिकायत मिल रही है कि मान्यता प्राप्त विद्यालय निर्धारित समय का पालन नहीं कर रहे है। यह ठीक नहीं है, इस आदेश का पालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाय।

ये है समय-सारिणी

विद्यालय प्रातः 7:30 बजे से अपराहन 1:30 बजे संचालित किया जायेगा, लेकिन पठन-पाठन के लिए समस्त छात्र-छात्राएं प्रातः 7.30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। इसमें प्रार्थना/योगाभ्यास प्रातः 7:30 बजे से 7.40 बजे तक सम्पन्न होगा। मध्यावकाश प्रातः 10:00 बजे से प्रात 10:15 बजे तक होगा।अपराह्न 12:30 छात्र-छात्राओं को घर के लिए छोड़ दिया जायेगा। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
बलिया : नवरात्रि इस बार 19 मार्च से प्रारंभ होकर 27 मार्च को समाप्त होगा। इस बार देवी दुर्गा माता...
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद
बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश