बलिया में हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, दूसरे के पास मिला गांजा

बलिया में हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, दूसरे के पास मिला गांजा

बैरिया, बलिया। दोकटी पुलिस ने दो अलग स्थानों से 138 पुड़िया हेरोइन व 1 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर नारकोटिक्स अधिनियम के तहत न्यायालय को सुपुर्द कर दिया। दोकटी थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि जैसे ही हैरोइन लाने की सूचना मुखबीर से मिली, बिना समय गवाये उप निरीक्षक वरूण कुमार राकेश को फोर्स के साथ भेजा गया।क्षेत्र के सोनिया मोड़ भगवानपुर से दलन छपरा निवासी गोपाल सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह (निवासी दलन छपरा) को गिरफ्तार कर लिया गया। वह 138 पुड़िया हेरोइन लेकर दलन छपरा बेचने के लिए जा रहा था। वही, लालगंज चौकी इंचार्ज परमानंद त्रिपाठी ने 1 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ मुरारपट्टी निवासी शिवजी यादव को उनके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। वह कहीं से गांजा लेकर अपने घर जा रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों लोगों को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद