भाजपा नेता से मारपीट मामले में चार गिरफ्तार, दरोगा और दीवान लाइनहाजिर Ballia News

भाजपा नेता से मारपीट मामले में चार गिरफ्तार, दरोगा और दीवान लाइनहाजिर Ballia News


बलिया। बिल्थरा रोड नगर पंचायत में भाजपा कार्यकर्ता पंकज मोदी व उनके परिजनों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने सीयर चौकी इंचार्ज और दीवान को लाइन हाजिर कर दिया है। उधर, उभांव थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने उक्त मामले में चार आरोपियों मो. समीउल्लाह उर्फ भोला, नजीर, सादीक व वजीर को गिरफ्तार चालान न्यायालय कर दिया है। 

मालूम हो कि 29 जुलाई को लाठी-डंडे से पीटकर पंकज मोदी (33), पिता ब्रह्माशंकर गुप्ता (55) व भाई पवन कुमार (30) को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने घटना बाद भी लापरवाही की। इसे गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की है। साथ ही उभांव थाने पर तैनात SI राजकुमार सिंह को सीयर चौकी की जिम्मेदारी सौंपी है। 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक