बलिया : दो कारों में आमने-सामने टक्कर, मची चीख-पुकार ; 6 रेफर

बलिया : दो कारों में आमने-सामने टक्कर, मची चीख-पुकार ; 6 रेफर

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव के पास दो कारों की टक्कर में 8 लोग घायल हो गए। आस पास के लोगों में सभी घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां से 6 को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के भीमहर गांव निवासी सुगा देवी (65) पत्नी स्व. जोगेन्द्र सिंह अपने पुत्र व पौत्र के साथ एक सगाई समारोह में शामिल होने के लिए कार से मऊ जिले के कटघरा मोड़ जा रही थीं। अभी उनकी कार उभांव थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव के समीप पहुंची थी, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से जबरदस्त टक्कर हो गई। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए तथा उसमें सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुन पहुंचे आस-पास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया। चिकित्सकों ने सुग्गा देवी के अलावा पुत्र जसवंत कुमार सिंह (37) व पौत्र रजनीश सिंह (18) के साथ ही वेद प्रकाश सिंह (32), शिवानंद सिंह (28) तथा दूसरी कार में सवार गड़वार थाना क्षेत्र के बदनपुरा निवासी अजीत प्रकाश (28) व उसके बड़े भाई विजयप्रकाश (32), अभिषेक श्रीवास्तव (33) पुत्र कमलेश कुमार श्रीवास्तव का उपचार किया। वहीं, गंभीर स्थिति को देखते हुए शिवानंद सिंह व अजीत प्रकाश को छोड़ 6 को रेफर कर दिया। 


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा