बलिया : बाजार में सप्ताहिक बंदी को लेकर SDM ने की बैठक, लेकिन...

बलिया : बाजार में सप्ताहिक बंदी को लेकर SDM ने की बैठक, लेकिन...



बांसडीह, बलिया। सप्ताहिक बन्दी को लेकर अभी तक संस्पेंस बरकार है। बुधवार की शाम सप्ताहिक बन्दी को लेकर पुलिस चौकी पर व्यापारियों की बैठक उपजिलाधिकारी बांसडीह दुष्यंत मौर्य की अध्यक्षता में हुई। एक पक्ष मंगलवार को अपनी-अपनी दुकानें बंद किया था, वहीं दूसरा पक्ष रविवार को बंद किया था।बैठक में दोनों पक्षों ने अपनी अपनी बातें उपजिलाधिकारी के समक्ष रखा। दोनों पक्षो ने कोरोना महामारी को देखते हुए सप्ताहिक बन्दी को कुछ माह तक स्थागित रखने की अपील किया। वहीं, उपजिलाधिकारी बांसडीह ने कहा कि इस सम्बन्ध में श्रम विभाग से वार्ता कर आप दोनों पक्षो की बात बता दिया जाएगा, तब तक जो दुकानदार अपनी मर्जी से दुकान खोल और बन्द कर सकते है। उपजिलाधिकारी बांसडीह ने दोनों पक्षों को निर्देश दिया कि तब तक कोई पक्ष किसी भी दुकानदार को बन्दी के लिए नहीं कहेगा।

दोनों पक्षो ने उपजिलाधिकारी को आश्वस्त किया है कि आपका निर्णय सर्वमान्य होगा। बैठक में क्षेत्राधिकारी दीप चन्द, कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार राय, कांस्टेबल संतोष यादव, दिनेश कुमार यादव, विजय कुमार गुल्लर, रमेश कांत, कन्हैया उपाध्याय, अभिषेक मिश्र इत्यादि सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे।



विजय गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार को तड़के हुई गोलीबारी की घटना पूरी तरह प्रायोजित...
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल