सहारा इंडिया के इन शाखा प्रबंधकों को बलिया प्रशासन की नोटिस

सहारा इंडिया के इन शाखा प्रबंधकों को बलिया प्रशासन की नोटिस


बैरिया, बलिया। बैरिया के उपजिलाधिकारी सुरेश पाल ने सहारा इण्डिया के क्षेत्रीय प्रबन्धक सहित अन्य अधिकारियों के साथ साथ शाखा प्रबन्धक लालगंज व रानीगंज को पत्र भेजकर निवेशकों का पैसा तुरन्त वापस करने का निर्देश दिया है, अन्यथा की स्थिति में कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी है।
बता दें कि इन्टक जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर निवेशकों का पैसा वापस कराने की गुहार लगाई थी। उन्होंने आगामी 25 सितम्बर से बैरिया तहसील पर निवेशकों के साथ धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इसी क्रम मे एसडीएम ने सहारा इण्डिया के अधिकारियों को सोमवार को निवेशकों से वार्ता के लिए बैरिया तलब किया था, लेकिन कोई भी अधिकारी एसडीएम के समक्ष नहीं आया। इसी बीच धरना प्रदर्शन को लेकर क्षेत्राधिकारी चन्द्रकेश सिंह और विनोद सिंह के साथ गरमा गरमी होने लगी। बाद में मामला किसी तरह से शान्त हुआ।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद