बलिया : प्रधानाध्यापकों की बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

बलिया : प्रधानाध्यापकों की बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

बलिया। शिक्षा क्षेत्र बेलहरी क समस्त प्रधानाध्यापकों की बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी रतन शंकर पांडेय ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। कहा कि विभाग द्वारा संचालित निपुण भारत, हर हर घर तिरंगा, मिशन कायाकल्प, डीबीटी इत्यादि कार्यक्रम को सफल बनाना है। यह तभी सम्भव है, जब हम सभी सम्यक रूप से प्रयास करे।

खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निर्धारित कार्य योजना के अनुसार अभी से शिक्षक बच्चों एवं अभिभावकों को प्रेरित करे। हम सबकी जिम्मेदारी एवं नैतिक कर्तव्य है कि हमें हर घर तिरंगा कार्यक्रम को एक उत्सव के रूप में मनायें। 

खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में जहां कही दिक्कत महसूस हो, मुझसे बतावें। बैठक में श्रीप्रकाश मिश्र, विद्यासागर दूबे, शशिकांत ओझा, आशा देवी, कमला सिंह, निर्मला गुप्ता, स्वास्तिका मिश्र, विजया दूबे, राजेश यादव, जिवेश सिंह, सतीश मिश्रा, मनीष कुमार, अजय कान्त, अजय गुप्ता, संतोष सिंह व कार्यालय सहायक इत्यादि उपस्थित रहे। संचालन बृज किशोर पाठक ने किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक