बलिया की इस शिक्षिका को मिलेगा राज्य पुरस्कार, कुछ यूं मिल रही बधाई

बलिया की इस शिक्षिका को मिलेगा राज्य पुरस्कार, कुछ यूं मिल रही बधाई


बलिया। राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए बलिया की शिक्षिका प्रतिमा उपाध्याय का चयन होने से जनपद में खुशी की लहर है। शिक्षा क्षेत्र दुबहर के प्राथमिक विद्यालय अमृतपाली पर बतौर प्रधानाध्यापिका तैनात प्रतिमा उपाध्याय शिक्षा की बेहतरी पर काम करती रही है। इस बीच, रेवती शिक्षा क्षेत्र के कन्या उप्रावि गायघाट के शिक्षक राजीव कुमार मौर्य ने शिक्षिका की इस उपलब्धि को कुछ यूं शब्दों में पिरोया है।

1.
उसने अपने उच्च सोच से,
एक प्रतिमा बनाई।
धरती जैसा धीरज धरि,
और आसमान जैसा ऊंचाई।
उसने अपनी उच्च सोच से,
एक प्रतिमा बनाई।
कठिनाई को रखा ताख पर उसने,
कभी-कभी समाज ने उस पर हंसी लगाई।
किया न्यौछावर जीवन उसने,
संघर्षों से की खूब लड़ाई।
उसने अपनी उच्च सोच से,
एक प्रतिमा बनाई।

2.
जहां सबको शिकायत है
वो जिंदादिली से इस दौर में
सब ठहरे है कोसकर परिस्थितियों को..
वो ले के जा पहुंची बच्चो को नए ठौर में..
यहां मायूसियों में उलझे है लिपटे है..
जिंदगी में जैसे हर काम जाली है..
वो अपने कर्मो से बना डाली नई प्रतिमा..
अमृतपाली में जैसे वो अमृत पा ली है....

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे