बलिया : ई-रिक्सा और बाइक में टक्कर, सगे भाई घायल

बलिया : ई-रिक्सा और बाइक में टक्कर, सगे भाई घायल

बैरिया, बलिया। राष्ट्रीय राज मार्ग 31 पर टेंगरहीं-पांडेयपुर के बीच ई-रिक्सा से बाइक के टकड़ा जाने से बाइक पर सवार दो सगे भाई घायल हो गए। उन्हें आस-पास के लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया।

उल्लेखनीय है कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के आर्यसमाज रोड निवासी राजकुमार केशरी (25) व उनके छोटे भाई संजय केशरी (20) रविवार को बाइक से छपरा जा रहे थे। अभी वे टेंगरहीं-पांडेयपुर के बीच पहुंचे थे, तभी उनकी बाइक ई-रिक्सा से टकरा गई। इससे दोनों भाई बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को लोगों ने सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया, जहां सूचना पर पहुंचे परिजन बेहतर इलाज के लिए बलिया लेकर चले गए।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में जिन्दगी की जंग हार गया एक और शिक्षक, शिक्षा जगत स्तब्ध बलिया में जिन्दगी की जंग हार गया एक और शिक्षक, शिक्षा जगत स्तब्ध
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के कम्पोजिट विद्यालय शाहपुर अफगा पर कार्यरत सहायक अध्यापक जितेन्द्र कुमार मौर्य का असामयिक निधन...
4 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में बहू को मौत के लिए उकसाने में ससुर गिरफ्तार
बलिया में अपहरण कर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार
बलिया में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, पुलिस को छोड़ने पड़े आंसू गैस के गोले
बलिया में विवाहिता की मौत, शव को ठिकाने लगाकर फरार हुए ससुराली
बलिया में भीषण Road Accident : एक की मौत, दो रेफर