बलिया कोतवाल समेत कई निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का बदला कार्यक्षेत्र, इस थाने के प्रभारी व SSI लाइनहाजिर

बलिया कोतवाल समेत कई निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का बदला कार्यक्षेत्र, इस थाने के प्रभारी व SSI लाइनहाजिर


रोहित सिंह मिथिलेश
बलिया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने कई निरीक्षक, उप निरीक्षक, कांस्टेबल को इधर से उधर किया है। पुलिस अधीक्षक ने ये तबादले जनहित व प्रशासनिक हित में करते हुए सम्बंधितों को तात्काल प्रभाव से स्थानान्तरित स्थान पर कार्यभार सम्भालने के निर्देश दिये है। 

निरीक्षक अखिलेश कुमार को अपराध शाखा से भीमपुरा थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि बलिया शहर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह को मनियर थाने की कमान सौंपी गयी है। अपराध शाखा से राजीव सिंह को बलिया शहर कोतवाल बनाया गया है। वहीं, भीमपुरा थाना प्रभारी रामसजन नागर को चितबड़ागांव थाने की जिम्मेदारी दी गयी है। 

चितबड़ागांव थाना प्रभारी निहारनन्दन कुमार को पुलिस लाइन, प्रभारी निरीक्षक मनियर राजित राम यादव को अपराध शाखा तथा एसएसआई चितबड़ागांव ओमप्रकाश पाण्डेय को पुलिस लाइन भेजा गया है। उनि ज्ञानचन्द्र शुक्ला को पुलिस लाइन से एसएसआई बांसडीह बनाया गया है, जबकि दुबहर थाने से कांस्टेबल विमलेश पटेल को पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। 

दुबहर थाने से हेड कांस्टेबल चालक राम सिंह को बांसडीह रोड तथा बांसडीह रोड से हेड कांस्टेबल चालक महेन्द्र कुमार सिंह को दुबहर भेजा गया है। वहीं, रेवती थाने से कांस्टेबल राम अनंत यादव को पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश