प्यार और भाईचारे की भाषा है उर्दू : क्षेत्राधिकारी Ballia News

प्यार और भाईचारे की भाषा है उर्दू : क्षेत्राधिकारी Ballia News


बलिया। अंजुमन तरक़्क़ी-ए-उर्दू बलिया की तरफ से आलमी यौमे उर्दू 8 नवम्बर को मनाई गई। इसका आगाज़ हाफिज इरशाद के तेलवाते क़ुरान पाक से हुआ। मुख्य अथिति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह ने उर्दू अध्यापकों से उर्दू पढ़ाने की अपील की। 


साथ ही शिक्षण के लिए पुस्तक की उपलब्धता सुनिश्चित करने बात कही। विशिष्ठ अतिथि नगर क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार ने सभी को बधाई देते हुए उर्दू को प्यार की भाषा बताया। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सीमा पांडेय ने उर्दू के मसाईल को हल करने में अपने विभाग की प्राथमिकताएं गिनाई। डॉ अब्दुल अव्वल ने जंगे आज़ादी में उर्दू अखबारात का रोल, अबुल फजल साबिक़ प्रधानाचार्य ने उर्दू की तरक़्क़ी में मदारिस की हिस्सेदारी व जावेद अख्तर ने अल्लामा इक़बाल की ज़िंदगी और कारनामे पर रौशनी डाली। नूरुल हुदा लारी ने घर घर उर्दू, नेमप्लेट उर्दू में लिखवाने की तजवीज़ पेश किया। 


इसके अलावा डर मसऊद, पंडित देव नाथ चतुर्वेदी, डॉ अमरनाथ शर्मा, रामकृष्ण एडो ने उर्दू प्रेमियों की हौसला अफजाई की। शायर उस्मान काविश, आबिद बलियावी, ज़ाकिर बलियावी ने अपने कलाम पेश किए। डॉ जनार्दन रॉय ने उर्दू को हिंदी की छोटी बहन बताते हुए उर्दू प्रेमियों का हौसला बढ़ाया। अंजुमन की ओर से घर-घर में उर्दू मुहिम व समाज सुधार हेतु डॉ. हैदर अली खान को लाइफ टाइम अचीवमेंट पेश किया, जिसको मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के साथ अंजुमन के सदस्यों ने पेश किया। इस मौके पर शाहनवाज़, आसिफ बेलाल, अब्दुल मोमिन अशफ़ाक़ आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता नुरूलहुदा लारी व संचालन अब्दुल अव्वल ने किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय
बलिया : विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यार्थियों ने सदैव ही विद्यालय के नाम को सफलता के शीर्ष...
BALLIA BREAKING : वेतन और पेंशन को लेकर बना सस्पेंस खत्म, बलिया के CTO ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
जेपी के गांव में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में पहुंचे हरिवंश, बोले अपने पैसे से समाज सेवा करने वाले लोग महान
Aaj ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना रविवार, पढ़ें 1 मार्च का राशिफल
बलिया से कम हुई गोरखपुर की दूरी, गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर ट्रेन सेवा शुरू
होलिका दहन एक आध्यात्मिक संदेश : ज्योतिषाचार्य डॉ. अखिलेश उपाध्याय से जानिएं राशि के अनुसार उपाय
बलिया के 64,000 कर्मियों और पेंशनरों को मिली होली की सौगात, खातों में पहुंचे 2 अरब रुपये