बलिया : सड़क के लिए आंदोलित युवाओं का बेमियादी अनशन शुरू

बलिया : सड़क के लिए आंदोलित युवाओं का बेमियादी अनशन शुरू


हल्दी, बलिया। क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण व मरम्मत तथा रोड पर अतिक्रमण हटाने को लेकर क्षेत्र के युवा नेता आजाद भोला पाण्डेय व आनंद प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में सोमवार से हल्दी ढाले पर चल रहा क्रमिक अनशन बुधवार को भूख हड़ताल में तब्दील हो गया। पहले दिन आये तहसीलदार बलिया व पीडब्लूडी के अधिकारी का वादा टूटने से नाराज युवाओं में काफी आक्रोश व्याप्त है।

क्षेत्र के युवा नेता आजाद भोला पाण्डेय व आनंद पाण्डेय ने एनएच 31 से हल्दी तथा अन्य गांवों को जोड़ने वाली सड़कों की मरम्मत और निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रीय जनता के सहयोग से हल्दी ढ़ाले पर जन आंदोलन पर है। पहले दिन तहसीलदार गुलाब चंद्रा व पीडब्यूडी के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि मंगलवार की सुबह से कार्य शुरू होगा, लेकिन विभाग द्वारा कार्य शुरू नहीं होने पर युवा बुधवार को भूख हड़ताल पर बैठ गए। आजाद भोला पाण्डेय ने बताया कि जब तक रोड का मरम्मत व निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा, भूख हड़ताल जारी रहेगा। इस मौके पर आकाश दुबे पूर्व अध्यक्ष, गोलू सिंह, पीयूष पांडेय, विशाल प्रताप सिंह, मनीष सिंह दीक्षित, राहुल सिंह, छोटू उपाध्याय, विशाल दुबे, अभिषेक सिंह, अमित चौबे, कुर्वान अंसारी, कुणाल पाण्डेय, विक्की सिंह, रवि मिश्र, मोहन गुप्ता सहित सैकड़ों युवक व ग्रामीण उपस्थित रहे।


आतीश उपाध्याय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई
Ballia  : बिल्थरारोड क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव निवासी प्राथमिक विद्यालय चौकियां मोड़ के प्रधानाध्यापक विजय शंकर गुप्ता के पुत्र डॉ....
23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज
Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम
बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर
Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत
बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण