बलिया में दो ताजियादार गिरफ्तार
On



दुबहर, बलिया। कोरोना संक्रमण को लेकर शासन से जारी गाइडलाइन का पालन नहीं करना ताजियादारों को महंगा पड़ गया। दुबहर पुलिस ने ताजियादार मो. शब्बीर पुत्र मो. इसहाक तथा मो. मोहर्रम पुत्र मैन्नुदीन को गिरफ्तार कर महामारी अधिनियम 188, 269- 3 के अंतर्गत चालान कर दिया। पुनः थाने द्वारा ही निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए शासन ने दिशा निर्देश जारी किया है कि मुहर्रम पर ताजिया का जुलूस आदि नहीं निकाला जाएगा। इसके मद्देनजर पहले से ही जनपद में धारा 144 लागू है। बावजूद इसके घोड़हरा में ताजिया की चौकी स्थापित की जा रही थी। इसकी सूचना मिलते ही पहुंची दुबहर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
06 Feb 2026 18:36:42
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...



Comments