बलिया : पढ़ने के लिए निकली थी स्नातक की छात्रा, घर पहुंची मौत की खबर

बलिया : पढ़ने के लिए निकली थी स्नातक की छात्रा, घर पहुंची मौत की खबर

बलिया। वाराणसी-बलिया रेलखंड पर स्थित वायना रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार की सुबह ट्रेन से गिरकर ग्रेजुवेशन की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को आस-पास के लोगों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत कोपवा गांव निवासी हरेंद्र सिंह की पुत्री तनु सिंह (21) शुक्रवार की सुबह बलिया आने के लिए पैसेंजर ट्रेन पर जिगनी हाल्ट से चढ़ी। वह ग्रेजुवेशन की छात्रा थी। उसके साथ पढ़ने वाले सहपाठी भी थे। कहा जा रहा है कि ट्रेन में सेल्फी लेने के चक्कर में तनु वायना रेलवे क्रॉसिंग के पास असंतुलित होकर गिर गई, जिससे उसके सिर में गिट्टी धंस गया। उसे टेम्पो से लादकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना से तनु के घर-परिवार में कोहराम मच गया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक