बलिया : महान संगीतज्ञ पं काशी प्रसाद मिश्र जी की 29वीं पुण्यतिथि मनी

बलिया : महान संगीतज्ञ पं काशी प्रसाद मिश्र जी की 29वीं पुण्यतिथि मनी

बलिया। टीडी कालेज के पूर्व संगीत विभागाध्यक्ष पं काशी प्रसाद मिश्र जी की 29वीं पुण्यतिथि केपी मेमोरियल संगीत विद्यालय, रामपुर उदयभान के प्रांगण में मनाई गई। संस्कार भारती की ओर स्व आयोजित सभा में बतौर मुख्य अतिथि डॉ शत्रुघन पाण्डेय ने कहा कि परम पूज्य मिश्र जी का संगीत के क्षेत्र में महान योगदान रहा है। इनके संरक्षण में अनगिनत संगीतज्ञ बलिया में पैदा हुए।

अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ भोला प्रसाद आग्नेय ने कहा कि मिश्र जी ने बलिया में संगीत की ज्योति जलाई। उनको शास्त्री व सुगम संगीत के साथ गायन एवं वादन आदि संगीत की सभी विधाओं पर एक समान अधिकार था। मिश्रा जी के अनेक शिष्य हिंदुस्तान के कोने कोने में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत स्व काशी प्रसाद मिश्र जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 

संगीत विद्यालय के शिष्यों ने सरस्वती वंदना 'मेरे कंठ बसो महारानी' प्रस्तुत करने के बाद अनेक गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष अभिषेक सोनी, अक्षय कुमार ठाकुर, प्रेम प्रकाश पांडे, धीरज कुमार गुप्त शिवम मिश्र, आकाश मिश्र, रमेश चंद्र श्रीवास्तव,ताराचंद ,रश्मि पाल ,वर्तिका सिंह, हरिराम दुबे कृष्ण कुमार पाठक,अवनीश पांडे प्रेरणा सिंह, देवांश सिंह , अमेेय तिवारी, अक्षय तिवारी, शिवजी पाण्डेय "रसराज",लाडली पाठक रिशिका ठाकुर ,अभय सिंह कुशवाहा, कंचन सिंह ,कृष्णा वर्मा आदि ने पंडित काशी प्रसाद मिश्र के चरणों में अपनी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। अंत में संस्कार भारती के अध्यक्ष पं राजकुमार मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद