बलिया : शिक्षक और शिक्षिका आमने-सामने, चार नामजद ; लगी संगीन धाराएं

बलिया : शिक्षक और शिक्षिका आमने-सामने, चार नामजद ; लगी संगीन धाराएं

बलिया। ब्लाक संसाधन केन्द्र चिलकहर पर नारी चौपाल के दौरान हुए शिक्षक की पिटाई मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। इसमें संगीन धाराएं भी लगी है। एक पक्ष से महिला शिक्षिका नामजद है तो दूसरे पक्ष से तीन शिक्षक व अज्ञात। वहीं, मामले में बीएसए शिवनारायण सिंह पहले ही जांच का आदेश दे चुके है। 

यह भी पढ़ें : बलिया में शिक्षिका ने जड़ा सहायक अध्यापक को थप्पड़, वीडियो वायरल

गौरतलब हो कि ब्लाक संसाधन केन्द्र चिलकहर की एक Video सोशल मीडिया पर बुधवार को तेजी से वायरल हुई थी। वायरल वीडियो में एक शिक्षक को एक शिक्षिका थप्पड़ जड़ते दिख रही है। मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए बीएसए शिवनारायण सिंह ने जांच का आदेश दिया है।जारी आदेश में बीएसए ने मुरलीछपरा के खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय व हनुमानगंज के खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार को निर्देशित किया है कि प्रकरण की जांच रिपोर्ट त्वरित प्रस्तुत करें। 

उधर, शिक्षिका के हाथों पीटे सहायक अध्यापक मानवेन्द्र प्रताप सिंह की तहरीर पुलिस ने प्रावि सवन राजभर बस्ती की शिक्षिका रंजना पांडेय के खिलाफ धारा 323, 352 व एससी/एसटी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, शिक्षिका रंजना पांडेय ने मानवेन्द्र प्रताप सिंह, बलवंत सिंह, अरूण पांडेय व एक अज्ञात के खिलाफ धारा 323, 504 तथा 354 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल 23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
मेषचन्द्रमा आपकी ही राशि में स्थित हैं, जिससे आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी। आज करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिल...
बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज
Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम
बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर
Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत
बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण
Ballia में BLO को बैठने से रोकने पर प्रधानाचार्य को शोकॉज नोटिस, डीएम ने दिखाई सख्ती