बलिया : फांसी के फंदे पर झूलती मिली नगर पंचायत कर्मी की पत्नी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

बलिया : फांसी के फंदे पर झूलती मिली नगर पंचायत कर्मी की पत्नी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

बलिया। नगर पंचायत मनियर में तैनात एक संविदा कर्मी की पत्नी सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूलती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतका के पिता ने पति श्रवण कुमार एवं सास उर्मिला देवी के विरुद्ध दहेज के लिए प्रताड़ित एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है। 

मनियर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियर कस्बे के बड़ी बाजार (वार्ड नंबर 9) निवासी श्रवण गुप्ता पुत्र शिवजी गुप्ता की शादी करीब डेढ़ साल पहले भीमपुरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कसेस निवासी मनोज कुमार गुप्ता की पुत्री नेहा (24) के साथ धूमधाम से हुई थी। सोमवार की सुबह श्रवण शौचालय गया था, जबकि नेहा के सास-ससुर नवका ब्रह्म स्थान पर पूजा करने गए थे।

बताया जा रहा है कि शौच के बाद श्रवण घर लौटा तो पत्नी नेहा को फांसी के फंदे पर दुपट्टे से झूलता देख दंग रह गया। वह शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गये। फांसी के फंदे से उतार कर नेहा को चिकित्सक के यहां ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने मृतका के पति और सास खिलाफ तहरीर दिया है। आरोप एक लाख रुपये दहेज के लिए नेहा को प्रताड़ित करने का है। वहीं, मायके पक्ष की उपस्थिति में सीओ बांसडीह राजेश तिवारी एवं नायब तहसीलदार अंजू यादव, एसएचओ मनियर आरआर यादव की मौजूदगी में पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल 25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल
मेषज़ुबान और निवेश पर काबू रखें। बाकी धन-आगमन होगा, अपनों में वृद्धि होगी। आय बढ़ सकती है, लेकिन आय के...
Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत
बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन
NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक
एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार