बलिया SP का मानवीय चेहरा : IPS राजकरन नय्यर ने कुछ यूं जीता पीड़ित परिवार का विश्वास

बलिया SP का मानवीय चेहरा : IPS राजकरन नय्यर ने कुछ यूं जीता पीड़ित परिवार का विश्वास

बलिया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर कितना संवेदनशील IPS OFFICER है, इसकी झलक शनिवार को नगरा थाना क्षेत्र में दिखी। पीड़ित किशोरी के चौखट पर बैठकर एसपी ने न सिर्फ परिजनों का बयान स्वयं दर्ज किया, बल्कि उन्हें हर सम्भव न्याय का भरोसा भी दिलाया।

बता दें कि नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ागांव रूपवार सिकरहटा मार्ग पर सिकरहटा गांव के पास शनिवार की सुबह अचेतावस्था में किशोरी के मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया। किशोरी के हाथ की नशे कटी थी, जिससे रक्तश्राव हो रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को पीएचसी पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने भी किशोरी को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर स्वयं घटनास्थल पर पहुंच गये। घटनास्थल से एसपी किशोरी के घर पहुंचे और चौखट पर ही बैठकर परिजनों से बात किये। एसपी ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि पुलिस हर सम्भव न्याय दिलायेगी। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण और उत्साहपूर्ण पर्व है। नौ दिनों तक चलने वाला...
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद
बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे