नीट-यूजी : 634 अंक प्राप्त कर साक्षी ने बढ़ाया बलिया का मान, खूब मिल रही बधाई

नीट-यूजी : 634 अंक प्राप्त कर साक्षी ने बढ़ाया बलिया का मान, खूब मिल रही बधाई

 


बलिया। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी का नतीजा  बलिहार गांव के लिए खुशी लेकर आया है। गांव निवासी अजित मिश्र की बेटी साक्षी मिश्रा ने 720 की परीक्षा में 634 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। नीट-यूजी क्वालीफाई साक्षी की पढ़ाई राजस्थान के कोटा में हुई है। हाईस्कूल वर्ष 2018 में 91फीसदी एवं इंटर मीडिएट 2020 में 94 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली साक्षी को यह सफलता पहले प्रयास में ही मिली है। एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए साक्षी के चयन से न सिर्फ घर-परिवार, बल्कि पूरे इलाके में खुशी की लहर है। 

               साक्षी के पिता अजित मिश्र

साक्षी के पिता सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत है। गांव रह रहे साक्षी के बाबा दिवाकर मिश्र ने बताया कि साक्षी बचपन से ही पढ़ने में रुचि रखती थी। इसी कारण उसको पढ़ने के लिए कोटा भेज दिया गया था। जैसे ही यह सूचना मिली गांव व क्षेत्र के लोगों ने आपस में खुशियां मनाई।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया : सतीश चन्द्र कालेज बलिया में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के स्काउट गाइड प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस वनोपसेवन...
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार