बलिया : किसान पुत्र का निधन, कांग्रेस नेता समेत कईयों ने दी श्रद्धांजलि

बलिया : किसान पुत्र का निधन, कांग्रेस नेता समेत कईयों ने दी श्रद्धांजलि


मनियर, बलिया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता किसान पुत्र वीरेन्द्र बहादुर श्रीवास्तव उर्फ मखूलाल श्रीवास्तव का निधन वाराणसी में इलाज के दौरान मंगलवार को हो गया। मिलनसार,  जागरूक तथा सबको एक सूत्र में पिरोकर चलने वाले मखूलाल श्रीवास्तव के निधन की खबर मिलते ही चहुंओर शोक की लहर दौड़ गयी। सभी ने गतात्मा की शांति एवं उनके परिजनों को धैर्य तथा साहस प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।  
मनियर कस्बे के दक्षिण टोला निवासी मखूलाल श्रीवास्तव के निधन को कांग्रेस नेता रौशन सिंह चंदन ने अपूर्णीय क्षति बताया। अश्रुपुरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मैंने पिता तुल्य गार्जियन खो दिया, जिसकी भरपाई जीवन में कभी नहीं है। वे कांग्रेस के सिपाही थे और मुझसे उनका घनिष्ठ लगाव रहा है। उनमें गैरों को अपना बनाने की अद्भुत क्षमता थी‌। किसी से उनका द्वेष नहीं रहता था। वहीं, ग्राम पंचायत सरवार ककरघट्टी के क्षेत्र पंचायत सदस्य पारसनाथ तिवारी ने उनके घर पहुंचकर शोक सांत्वना व्यक्त की। उनके घर पर शोक संत्वना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।

वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया : शहर के जगदीशपुर स्थित अपूर्वा हास्पिटल में पथरी के आपरेशन के दौरान रविवार की शाम 24 वर्षीय महिला...
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान